{"_id":"67100775dd94500dce011094","slug":"five-dengue-patients-found-panic-in-health-department-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122331-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेंगू के पांच मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेंगू के पांच मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इतनी संख्या में एक साथ मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी घर पर ही इलाज करा रहे हैं। जनवरी से अब तक जिले में कुल 40 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व बघौली और बेलहर के दो युवक जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए पहुंचे थे। उनकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इन दोनों युवको को दवा देकर घर भेज दिया गया है। इसके अलावा मेंहदावल, हैंसर और पाली के एक-एक युवक डेंगू पाॅजिटिव मिले हैं। इनकी जांच तीन दिन पूर्व हुई थी। हालांकि सभी मरीज स्वस्थ हैं और घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इतनी संख्या में तीन दिनो के अंदर मरीज मिलने पर हड़कंप मच गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पाल ने बताया कि सभी मरीज स्वस्थ हैं। कुल पांच मरीज मिले हैं। स्थानीय स्तर पर सीएचसी और पीएचसी के जरिए इन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल सभी मरीज खतरें से बाहर है। बताया कि जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 40 मरीज मिल चुके हैं, जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। डेंगू मरीजों के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी पर वार्ड बनाया गया है।