फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out in Kabir auditorium, panic ensues

Sant Kabir Nagar News: कबीर प्रेक्षागृह में लगी आग, मची अफरातफरी

Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Kabir auditorium, panic ensues
आग के दाैरान धुंआ।
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित संतकबीर एकेडमी के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 'प्रमुख जन गोष्ठी' का कार्यक्रम चल रहा था और प्रेक्षागृह लोगों से भरा था। आग लगते ही लोग बाहर की तरफ भागने लगे। इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सद्गुरु सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली परिसर में बने संतकबीर एकेडमी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम अभी शुरू हुआ ही था कि मंच के बायीं तरफ दीवार में लगे स्ट्रीट लाइट में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और अकेडमी में चारों तरफ आग की चिंगारी के साथ पूरे परिसर में धुआं फैलने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान प्रेक्षागृह की लाईट बुझ गई, जिससे वहां अंधेरा छा जाने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मोबाइल की लाइट जला कर बाहर निकलने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने साहस दिखाया और बाल्टी में पानी लेकर आग को बुझाने के लिए लग गए। इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई और थोड़ी देर के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कार्यक्रम को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर किया गया। घटना के बाद एडीएम जय प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आग लगने के कारण की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed