फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against six named and four unknown persons in case of assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में छह नामजद व चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six named and four unknown persons in case of assault
संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम कोर्ट के आदेश पर दुधारा पुलिस ने छह नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में पीड़ित नागेंद्र निवासी ग्राम अमिलहवा ने बताया कि उनके पुत्र अजीत व भांजा इंदल एक नवंबर 2025 को शाम लगभग 7:00 बजे शौच के लिए गांव के दक्षिण पुराने भट्ठे के पास गए थे। वापसी मेें जब वे संजय के घर के पास पहुंचे, तो पुरानी रंजिश में संजय गाली देने लगा।
विज्ञापन

अजीत व इंदल ने मना किया तो गुरु प्रसाद, परमात्मा, संगीता, नेहा, यशोदा देवी एक राय होकर 3-4 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर पुत्र व भांजे को घेर लिया। गालियां देते हुए संजय के कहने पर लोग लाठी-डंडे से मारने लगे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। मारपीट में उनके पुत्र व भांजे को काफी चोट आई। इसके बाद अगले दिन थाने पर जाकर तहरीर दी। तब पुलिसकर्मी रजनीश पाठक ने मेडिकल के लिए पर्ची बनवाकर सेमरियावां अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। इसके बावजूद भी हमारी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। जबकि विपक्षी की एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसओ ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed