फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against four for assaulting woman

Sant Kabir Nagar News: महिला से मारपीट मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four for assaulting woman
धनघटा। थाना क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव में जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर विवाद के बाद महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मंजू देवी पत्नी राम चंदर वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने दूसरे की जमीन पर अपनी लकड़ी रखी थी। इसी दौरान पड़ोसियों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दिनांक 16 अप्रैल को सुबह करीब 8:00 बजे विपक्षी शीला देवी, प्रिंस, प्रीती व अंकिता ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए मंजू देवी को लाठी-डंडों से मारा पीटा। इस दौरान पीड़िता का कान कट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed