फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties during quota selection, two injured

Sant Kabir Nagar News: कोटे के चयन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties during quota selection, two injured
- हैंसर ब्लाॅक के हकीमपुर की घटना
विज्ञापन


- कोटे के खाली पदों के लिए दो लोगों ने की थी दावेदारी


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के हकीमपुर में बृहस्पतिवार को कोटे के चयन के दौरान जमकर मारपीट हुई। कोटे का चयन करने आई ब्लाॅक की टीम भाग खड़ी हुई। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे में मामला मारपीट में बदल गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर भेजा गया है। वहीं कोटे के चयन की प्रक्रिया निरस्त कर दी गयी। दोनों पक्षो से धनघटा थाने में तहरीर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक हकीमपुर गांव में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान का बृहस्पतिवार को चयन होना था। ब्लाॅक पर तैनात एडीओ आइएसबी जितेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार कोटे के चयन प्रक्रिया निपटाने गए हुए थे। कोटे की दुकान के लिए दो लोगों ने दावेदारी की थी। अभी चयन प्रक्रिया शुरू हो इससे पहले मौके पर मौजूद भीड़ में वाद-विवाद शुरू होने लगा। विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

कोटे की दुकान के लिए दावेदारी करने वाले एक पक्ष के लोगों ने वहां मौजूद सुरेंद्र गुप्ता व रोहित राजभर को मारा-पीटा। ग्रामीण दोनों युवकों को बचाने का प्रयास करते रहे। लेकिन मारपीट पर आमादा लोगों ने किसी की बात नहीं सुनी। घटना में सुरेंद्र गुप्ता व रोहित राजभर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्षेत्र पंचायत की बैठक को छोड़ कोटे का चयन करने पहुंचे थे अधिकारी



ब्लाॅक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक होने के बावजूद ब्लाॅक के एडीओ आइएसबी जितेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार पहुंचे। प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने बवाल करना शुरू कर दिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं की गई थी।

दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- केशवनाथ, सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed