{"_id":"6a7a1b14f8515140de0404d4","slug":"father-and-daughter-beaten-with-sticks-and-clubs-fir-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155346-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाठी-डंडे से पिता-पुत्री की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाठी-डंडे से पिता-पुत्री की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला बढ़की बागी गांव में खेत की ओर जाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने पिता-पुत्री की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रामधनी राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि तीन अगस्त की रात करीब आठ बजे वह घर पर बैठे थे। इसी दौरान उनका पुत्र शिवकुमार राजभर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के श्रीराम यादव और राजेश यादव मिले। शिवकुमार ने श्रीराम से कुछ दिन पहले अपने पिता के साथ मारपीट करने को लेकर सवाल किया।
आरोप है कि इस पर दोनों ने उसे धमकाते हुए उसे वहां से चले जाने को कहा। शोर सुनकर रामधनी और उनकी बेटी सोनाली भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर श्रीराम यादव और राजेश यादव ने लाठी-डंडे से रामधनी और उनकी बेटी सोनाली की पिटाई कर दी।