{"_id":"673f71adbf865b2eec0d19f1","slug":"farmers-uproar-in-protest-against-additional-duty-on-dap-distribution-stopped-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124203-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएपी पर अतिरिक्त शुल्क के विरोध में किसानों का हंगामा, वितरण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएपी पर अतिरिक्त शुल्क के विरोध में किसानों का हंगामा, वितरण बंद
Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। डीएपी का अतिरिक्त शुल्क लिए जाने के विरोध पर बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति मेंहदूपार में डीएपी और यूरिया वितरण कार्य बंद कर दिया गया। भीड़ के चलते दोपहर तक जमकर हंगामा हुआ। भीड़ संभालने के लिए धर्मसिंहवा थाने से फोर्स भी मंगानी पड़ी। साधन सहकारी समिति मेंहदूपार में मंगलवार की शाम में 360 बोरी डीएपी वितरण के लिए आ गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह से डीएपी वितरण का कार्य शुरू हुआ। किसान सुबह चार बजे से ही समिति पर लाइन लगाकर खड़े थे।
डीएपी वितरण सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। भीड़ के चलते बीच-बीच में हंगामा हो रहा था। हंगामे की मुख्य वजह डीएपी के एमआरपी शुल्क से अतिरिक्त लिया जाना बताया जा रहा था। कुछ किसानों ने दोपहर तक अतिरिक्त शुल्क देकर अपने आवश्यकता के अनुसार डीएपी और नैनो यूरिया खाद लिया दोपहर में किसान शिवशकर, महेंद्र सिंह, राममिलन, संतू राम आए और अतिरिक्त शुल्क के बारे में विरोध करने लगे। जिम्मेदार लोगों ने ट्रांसपोर्ट का खर्चा जब बताया तो लोग उस पर नहीं मानें और उच्च अधिकारी को फोन करके स्थिति को अवगत कराया।जब बवाल बढ़ने लगा तो डीएपी वितरण का कार्य दोपहर बाद से बंद कर दिया गया। भीड़ संभालने के लिए स्थानीय थाने की फोर्स भी मौजूद रही। जिन किसानों को डीएपी और खाद नहीं मिला वे मायूस होकर अपने घरों को चले गए।म