{"_id":"660c50645cedfdb7aa0f2c07","slug":"farmers-should-be-cautioned-about-fire-safety-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-112230-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अग्निसुरक्षा से बचाव के लिए करें सावधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को अग्निसुरक्षा से बचाव के लिए करें सावधान : डीएम
Wed, 03 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय पर अग्नि सुरक्षा से संबंधी बैठक हुई। इसमें डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस समय रबी की फसल तैयार है। किसानों को अग्निसुरक्षा से बचाव के लिए सावधान करना है।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस समय विद्युत स्पर्धा से अधिक घटनाएं घट रही हैं। इसलिए एक एसओपी जारी कर दिया जाए, जिससे किसान उसी नंबर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति को कट करा सकते हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि विद्युत संबंधी कोई समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 है और कंट्रोल रूम नंबर 9450964802 एवं 9532458653 पर सूचित कर करते हैं। डीएम ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति एवं किसान आग लगने पर अग्निशमन विभाग के दूरभाष नंबर 9454418813 व 9454418814 व पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर तत्काल सूचित करें।
कहा कि किसान जहां-जहां खेतों में ट्रांसफार्मर लगे हैं उसके नीचे अगल-बगल लगभग पांच मीटर की चौडाई में गेहूं की कटाई अवश्य कर लें। यदि किसी किसान की फसल अग्निकांड से नष्ट हो जाता है तो क्षेत्र के एसडीएम के माध्यम से आवेदनपत्र प्रस्तुत कर मुडी समिति के माध्यम मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत राहत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा आदि मौजूद रहे।