फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers provided with information on improved farming practices at the agricultural seminar and fair.

Sant Kabir Nagar News: कृषि संगोष्ठी मेले में किसानों को दी गई बेहतर खेती की जानकारी

Tue, 11 Aug 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers provided with information on improved farming practices at the agricultural seminar and fair.
सांथा। ब्लाॅक मुख्यालय पर सोमवार को कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के तहत ब्लाॅक स्तरीय कृषि संगोष्ठी मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए खेती के गुर बताए गए।
विज्ञापन

किसान मेले का उद्घाटन करते हुए ब्लाॅक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने श्री अन्न एवं मक्का उत्पादन को बढ़ाने एवं उपभोग करने की किसानों से अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसानों को खेती की नई तकनीकी एवं कम लागत में ज्यादा पैदावार का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा योजना, सोलर पंप कृषि यंत्रों पर विशेष छूट, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारा जा रहा हैं। सहायक विकास अधिकारी कृषि अखिलेश चंद्र व कृषि वैज्ञानिक सर्वेश मिश्रा ने गोष्ठी के उद्देश्य, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीजों पर अनुदान एवं बुकिंग प्रकिया, फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरुक किया गया है । इस अवसर पर गोदाम प्रभारी जयप्रकाश नारायण, आशीष कुमार, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार, मुजाहिद हुसैन, ज्ञानदास , सीताराम, सियाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed