{"_id":"6ab2c92f44c68b576c01519c","slug":"expert-teachers-will-equip-students-with-ai-technology-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157729-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्रों को एआई तकनीक से लैस करेंगे विशेषज्ञ शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्रों को एआई तकनीक से लैस करेंगे विशेषज्ञ शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बदलते दौर के साथ जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के तौर-तरीकों को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर एआई से दक्ष शिक्षक विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, एआई तकनीक का उपयोग और व्यावसायिक हुनर से लैस करेंगे।
जिले में 26 राजकीय और 34 सहायता प्राप्त 280 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कवायद तेजी से चल रही है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निशुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विभाग की तरफ से राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के 10 शिक्षकों को अक्तूबर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मास्टर ट्रेनर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक एआई के उपयोग और व्यावसायिक हुनर से लैस करेंगे। रोस्टर के अनुसार इन शिक्षकों की ड्यूटी जिले में राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगाई जाएगी, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थियों को भी इस आधुनिक तकनीक का ज्ञान मिल सके।
विज्ञापन
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक धर्मेंद्र मिश्र का कहना है कि रोस्टर व्यवस्था को प्रभावी कर सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं शुरू की जाएगी। प्रक्रिया चल रही है। अक्तूबर में जिले से 10 शिक्षक प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।र