फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Exhibition will provide information about public welfare schemes: Anil

प्रदर्शनी से जन कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी : अनिल

Wed, 04 Oct 2023 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will provide information about public welfare schemes: Anil
संतकबीरनगर। विकास भवन परिसर में मंगलवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के जरिए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का अवलोकन मेंहदावल विधायक और धनघटा विधायक ने किया।
विज्ञापन


विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास परक नीतियों, उपलब्धियों में कोई विकास का क्षेत्र छूटा नहीं है। इसमें सब समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार के जरिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है। विधायक धनघटा गणेश चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के जरिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी को प्रदेश सरकार के जरिए किए गए गत वर्षों के कार्यों की जानकारी मिल रही है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के जरिए लगाई गई प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गए हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्त, सीडीओ संत कुमार, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, डीडीओ सुरेश चंद केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, डीपीआरओ पीके यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed