{"_id":"64e64869ff469006680a9f86","slug":"employment-servants-submitted-memorandum-with-many-demands-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1939-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कई मांगों लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कई मांगों लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
-विकास खंड पौली में लेखाकार को सौंपा ज्ञापन
-मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बुधवार को विकास खंड पौली में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से आठ सूत्री मांग करते हुए रोजगार सेवकों ने कहा कि विगत चार अक्तूबर 2021 को मनरेगा कर्मियों के लखनऊ में हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों के लिए एचआर पालिसी, रोजगार सेवक, जाॅब चार्ट को ग्राम विकास विभाग से जोड़ने, अन्य प्रांतों की तरह मानदेय में बढ़ोतरी, रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नही किया गया। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष कमलेश तिवारी, सुनील चौरसिया, रवि कुमार, ज्ञानदास, राम अशीष, राजित राम यादव, जितेंद्र कुमार, रेनू शुक्ला, अशोक कुमार, अंगद कुमार आदि मौजूद रहे।