{"_id":"6a358326a89b52ac1c0489d9","slug":"emphasis-on-investment-target-of-rs-2000-crore-in-review-of-self-employment-schemes-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152506-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में 2000 करोड़ के निवेश लक्ष्य पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में 2000 करोड़ के निवेश लक्ष्य पर जोर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, जीबीसी-5.0 के लिए 2000 करोड़ निवेश लक्ष्य पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बैंकों में लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं प्रस्तावित जीबीसी-5.0 की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना तथा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित जीबीसी-5.0 के लिए जनपद को 2000 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को अधिकाधिक एमओयू कराने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग एवं व्यापार संगठनों के पदाधिकारी, उद्यमी तथा व्यापारी उपस्थित रहे।