फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Embankment work incomplete, people scared

तटबंध का काम अधूरा, लोग भयभीत

Fri, 29 Jul 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Embankment work incomplete, people scared
मेंहदावल के करमैनी बेलौली तटबंध पर मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
तटबंध का काम अधूरा, लोग भयभीत
विज्ञापन

23 करोड़ की लागत से करमैन- बेलौली तटबंध पर हो रहा है कार्य
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। राप्ती नदी पर बने करमैनी-बेलौली तटबंध के जीर्णोद्धार व बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए करीब छह माह पहले मरम्मत कार्य शुरू हुआ। उस समय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण कराने की बात कही थी। अब बारिश शुरू हो गई है, करमैनी-बेलौली तटबंध पर कार्य अधूरे पडे़ हैं।
19.2 किमी. लंबा करमैनी-बेलौली तटबंध बदहाल है। ड्रेनेज खंड द्वितीय ने तटबंध को सुरक्षित व पुख्ता करने के लिए प्रस्ताव शासन को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजी थी। शासन ने मंजूरी देते हुए 23 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने शिलान्यास किया था। मिट्टी बारिश में बह गई है। चूहों के बिल जगह-जगह दिख जाएंगे। बढ़या ठाठर पुल के पास कई मीटर गहरा गड्ढा बना हुआ है। अति संवेदनशील कटान स्थल नौगो में भी कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के शिव निषाद ने आरोप लगाया कि तटबंध के स्लोप व पटरी को छिलकर थोड़ी बहुत मिट्टी डाली गई है। कई बार विभागीय अधिकारियों से आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
अजीत साहनी ने कहा कि मेंहदावल विकास खंड का पूर्वी हिस्सा राप्ती नदी के छोर पर बसा है। वर्ष 1998 की भीषण बाढ़ त्रासदी इस क्षेत्र के लोगों ने झेला है। तटबंध की सुरक्षा के लिए शुरू हुए कार्य अधूरे हैं।

...
कोट
करमैनी-बेलौली तटबंध पर चल रहा कार्य अंतिम चरण में है। अति संवेदनशील कटान स्थल नौगो, विशुनपुरवा व बेलौली में कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। गुणवत्ता व मानक विहीन कार्य को लेकर विभाग लगातार सर्तक है। तटबंध बाढ़ को रोकने में सक्षम है।
अजय कुमार, अधीशाषी अभियंता, ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed