{"_id":"695c01cd22b69407dc096ea1","slug":"electricity-workers-will-go-on-strike-on-february-12-in-protest-against-privatization-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143945-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी 12 फरवरी को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी 12 फरवरी को करेंगे हड़ताल
Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने एलान किया कि 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के साथ व्यापक स्तर पर हड़ताल करेंगे।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आगामी नौ जनवरी को दिल्ली में दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में औपचारिक रूप से 12 फरवरी के आम हड़ताल का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली के निजीकरण के अलावा श्रम संहिता के विरोध, कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को नियमित कराने, पुरानी पेंशन की बहाली, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में हड़ताल होगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि उप्र में चल रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया अब राष्ट्रीय बहस और चिन्ता का विषय बन गया है। पूरे देश के बिजली कर्मियों की उप्र के घटनाक्रमों पर नजर है। पूरे देश के बिजली कर्मी संघर्ष में उप्र के बिजली कर्मियों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।