फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply system faltered...city residents in panic

Sant Kabir Nagar News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई... सांसत में शहरवासी

Wed, 31 Jul 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system faltered...city residents in panic
- बड़गो, मैलानी, छोटी सरौली, मड़या में लो वोल्टेज की समस्या रही
विज्ञापन

- तापमान बढ़ने के साथ बढ़ी लो वोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लोकल फाल्ट के साथ लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली निगम के आपूर्ति में सुधार के दावे फेल नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि किसी न किसी मोहल्ले की बिजली गुल हो जा रही है। जहां आपूर्ति हो रही वहां लो वोल्टेज के कारण पंखे व कूलर रेंग कर चल रहे हैं। इससे न दिन में सुकून मिल पा रहा है न रात में नींद पूरी हो रही है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से उमस बढ़ गई है। ट्रांसफॉर्मर और तार गर्म हो जा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। मंगलवार को बड़गो, मैलानी, छोटी सरौली, मड़या, मोहद्दीनपुर सहित कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। ग्रामीण क्षेत्र के गड़सरपार, धवरिया, चकदही, केरमुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। कारण यह रहा कि पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की समस्या झेल रहे लोग
लो वोल्टेज के कारण टुल्लु पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिसके कारण पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। इससे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। जिससे दैनिक कार्यों में दिक्कत आ रही है। शहर निवासी राम गोपाल, अभिमन्यु आदि ने कहा कि एक तो बिजली की कटौती बढ़ गई है, ऊपर से लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है।


बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय केबल लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed