फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply in the city with the help of dangling wires... Lighting of houses becomes a challenge on Diwali.

Sant Kabir Nagar News: शहर में झूलते तारों के सहारे बिजली आपूर्ति... दिवाली पर घरों में रोशनी बनी चुनौती

Tue, 22 Oct 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in the city with the help of dangling wires... Lighting of houses becomes a challenge on Diwali.
- पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने पोल टूट कर लटक गया
विज्ञापन

- मोहल्लों में झूलते तारों का लोड बढ़ने पर फाल्ट की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जर्जर लाइनों के सहारे दिवाली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने की कवायद चल रही है। मोहल्लों में झूलते तारों का लोड बढ़ते ही दगा देना तय है। शहर के पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने पोल टूट कर लटक गया है, हालांकि इससे कोई हादसा तो नहीं हुआ है लेकिन निगम के अधिकारी इस पर ध्यान भी नहीं दे रहे है। अगर तार टूटा तो यह पोल गिर सकता है। साथ ही तमाम जगह बिजली के तार उलझे हुए हैं। ऐसे में भरपूर बिजली देना बिजली निगम के चुनौती बना है।

रोशनी के त्योहार दिवाली में नौ दिन शेष हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए काम भी चल रहा है, लेकिन कार्य की गति काफी धीमी है। वर्तमान में गोलाबाजार, पठान टोला, बरई टोला, मेंहदावल बाइपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर तार दिख रहे हैं। यहां अब अब तक कार्य नहीं कराया गया है। ऐसे में आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ सरकार ने त्योहार पर भरपूर बिजली आपूर्ति का फरमान सुनाया है। शहर में 24 घंटे, तहसील स्तर पर 21 घंटे और देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में जर्जर तार बने मुसीबत
शहर के गोला बाजार, डॉक बंगला के सामने, पठान टोला, बरई टोला, मेंहदावल बाइपास आदि क्षेत्रों में जर्जर तार लटक रहे हैं। कई जगह पोल भी जर्जर हैं और एक तरफ झुक गए हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई हैं। इस क्षेत्र के निवासी संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि जर्जर तार व पोल के चलते समस्या आ रही है। दिवाली में समस्या और बढ़ सकती है। कारण यह है कि उस समय लोड बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य चल रहा है। केबिल के तार लगाए जा रहे हैं। कार्य में तेजी लाई गई है। जल्द ही फाल्ट की समस्या दूर हो जाएगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed