{"_id":"6574bfa273b781fc5f01cb17","slug":"electricity-bill-held-consumers-suffering-punishment-without-any-mistake-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6613-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली बिल होल्ड, बिना गलती के सजा भुगत रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली बिल होल्ड, बिना गलती के सजा भुगत रहे उपभोक्ता
Sun, 10 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में विद्युत निगम की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत क्षेत्र में लगाए गए विद्युत कैम्प में विद्युत बिल जमा करने आए कई उपभोक्ताओ के विद्युत कनेक्शन बिल होल्ड होने के कारण बकाया बिल जमा नहीं हो पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से होल्ड खत्म करने कि मांग की है।
शासन के निर्देशानुसार बकाया विद्युत बिल वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान हेतु विगत सप्ताह क्षेत्र के गोविंद गंज बाजार व पौली में विभाग निगम कैम्प का आयोजन किया। विद्युत कैंप में विद्युत बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं में उबैदुर्रहमान, ह्रदय तिवारी, सीताराम, शैलेंद्र सिंह, भवानी प्रसाद, अवधू आदि लोगों बताया कि विद्युत कनेक्शन बिल होल्ड होने से बकाया बिल जमा नही हो पा रहा है। यदि समय रहते विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा विद्युत बिल होल्ड नही हटाया गया एकमुश्त समाधान योजना का लाभ नही मिलेगा। वही विद्युत बिल और बढ़ जाएगा।