{"_id":"6ab6b98314d7f5cdb100f65e","slug":"female-students-and-women-were-made-aware-under-mission-shakti-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157891-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद कर उन्हें अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए संवाद किया गया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को अपराध से बचाव, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई। अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने गोला बाजार और बरदहिया, महिला थाना पुलिस ने बड़गो, समय माता मंदिर व मेंहदावल बाईपास, बखिरा पुलिस ने मंगल बाजार, मेंहदावल पुलिस ने नई बाजार, बेलहरकला पुलिस ने अमरडोभा तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने छिबरा और देऊर में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।ी