फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in case of rape of a teenage girl

Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी

Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of rape of a teenage girl
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बगल के गांव का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गोरखपुर चला गया और दो महीने तक यौन शोषण किया। किशोरी के माता-पिता तलाश करने के बाद बेटी को लेकर घर आए और थाने पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को बंडा बाजार निवासी युवक 18 जुलाई को गोरखपुर ले गया और वहां एक कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का कहना है कि लोकलाज के भय से उस समय थाने पर सूचना नहीं दी। बेटी की तलाश में भटकती रही। कुछ दिन बाद पता चला कि बेटी को लेकर आरोपी युवक गोरखपुर में रह रहा है। गोरखपुर जाकर बेटी से मिली और उसे घर लाई। घर आकर बेटी ने बताया कि आरोपी उसका यौन शोषण करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed