{"_id":"6ab6b9f2ef046431690d39ae","slug":"waterlogging-and-mud-made-the-path-difficult-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-157874-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलभराव और कीचड़ से मुश्किल हुई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलभराव और कीचड़ से मुश्किल हुई राह
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मुसहरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने और मोड़ पर जलभराव व कीचड़ की समस्या से छात्र-छात्राओं सहित आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार समस्या के समाधान को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
क्षेत्र के आरिफ, सुनील, पंकज, सोनू आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग आरसीसी का बना हुआ है लेकिन विद्यालय के बगल में ढलान होने के कारण बारिश का पानी से जलभराव हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर लगातार कीचड़ बना रहता है। विद्यालय के मोड़ से एक रास्ता बाजार की ओर भी जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के सामने इस तरह की स्थिति होना उचित नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर जलभराव और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।