फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man drowns in Ami River after attending funeral; search underway.

Sant Kabir Nagar News: अंतिम संस्कार में गए बुजुर्ग आमी नदी में डूबे, तलाश जारी

Tue, 11 Aug 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns in Ami River after attending funeral; search underway.
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के लौकीमिश्र घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार के दौरान हादसा हो गया। गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कुसुरू खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय रामधनी चौहान आमी नदी में स्नान करते समय डूब गए।
विज्ञापन

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। कुसुरू खुर्द गांव निवासी रामधनी चौहान सोमवार को गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौकीमिश्र घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान रामधनी नदी में स्नान करने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने नदी में डुबकी लगाई लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन

रामधनी को नदी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर उनकी तलाश शुरू की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ नदी में खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही रामधनी के परिजन और गांव के लोग लौकी मिश्र घाट पहुंच गए। बुजुर्ग के नदी में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस और स्थानीय लोग देर तक आमी नदी में रामधनी चौहान की तलाश करते रहे। पुलिस की निगरानी में नदी में उनकी तलाश जारी थी। घटना को लेकर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान रहे। बेलहर थाना अंतर्गत लौकीमिश्र में डूबे हुए व्यक्ति के बारे में थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि अभी डूबे हुए व्यक्ति का पता नहीं चला है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed