फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man dies after being hit by train

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by train
- खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन व चार के बीच में सुबह 6:30 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव के अगुवाई में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निर्मल विश्वकर्मा (65) वर्ष पुत्र विदुर निवासी गांव राउतपार थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बेटे सुग्रीम ने बताया कि 15 दिन से पिता निर्मल घर नहीं आ रहे थे। वह जगह-जगह रिश्तेदारी में रह रहे थे। पहले वह लोहे का काम करते थे। सुग्रीम हैदराबाद में रहकर पेटिंग का काम करता है। उसका एक भाई कानपुर में लकड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed