{"_id":"69fe1c4ba78eaaf5940ea464","slug":"eight-applicants-were-identified-in-the-divyang-camp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150256-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग शिविर में आठ आवेदक किए गए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग शिविर में आठ आवेदक किए गए चिह्नित
विज्ञापन
सांथा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक मुख्यालय सभागार पर विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आठ आवेदकों की जांच की गई, जिन्हें नियमानुसार पात्र पाया गया। सभी को जरूरत के हिसाब से उपकरण दिया जाएगा।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से आयोजित इस शिविर में संख्या कम रही, केवल आठ लोग ही मौजूद रहे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों की जो पैनल गठित थी शिविर में नहीं आए, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। इस दौरान दो लोगों को उपकरण के लिए पात्र पाया गया है। जिन्हें जल्द ही उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी संंतोष शर्मा ने कहा कि शिविर के लिए सांथा ब्लाॅक सभागार का चयन किया गया था, लेकिन दिव्यांगों की संख्या कम रही, जितने लोग आये थे सबका जांच की गई है। जो भी लोग किसी कारण बस नहीं पहुंच सके, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है, जिससे सबको सुविधा दी जा सके। इस दौरान कनिष्ठ सहायक सावन शर्मा, संदीप मौर्य, बालमुकुंद, एकता त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।