{"_id":"69d40c799771379d2303a3ea","slug":"e-rickshaw-falls-into-big-gandak-canal-four-injured-including-driver-khalilabad-news-c-205-1-ksh1049-157611-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बड़ी गंडक नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बड़ी गंडक नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक समेत चार घायल
Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौली के पास बड़ी गंडक नहर में गिरा ई-रिक्शा।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में सोमवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र तीन मजदूर सोमवार को लुधियाना से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन से उतरकर ई-रिक्शा बुक कर अपने घर महिला नगरी जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा मिश्रौली बाजार के पास पहुंचा, बेकाबू होकर बड़ी गंडक नहर में जा गिरा। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसमें ई रिक्शा चालक प्रमोद समेत उसमें सवार अरविंद गुप्त, हरिओम गुप्त व भगवंत प्रजापति घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिश्रौली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नहर से बाहर निकाला और बाजार में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया। चोटें गंभीर नहीं होने के कारण उपचार के बाद सभी अपने घर रवाना हो गए।
इस संबंध में चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि ई-रिक्शा पलटने से चार लोगों को मामूली चोटें आई थीं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी का उपचार कराया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य को चले गए। ई-रिक्शा को भी नहर से बाहर निकलवा दिया गया है।