{"_id":"66450e7ad98a635c4506e614","slug":"due-to-old-rivalry-breaking-into-the-house-and-fighting-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114496-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट
Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के परसा शेख गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के परसा शेख गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
परसा शेख गांव निवासी सोनई व दूसरे पक्ष की प्रभावती देवी ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश में विपक्षी दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षी घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में आए बेटे और बेटी को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। साथ ही एक पक्ष ने घर के बाहर रखा हुआ सामान भी तोड़फोड़ दिया। पुलिस ने एक पक्ष के लालमोहन, प्रताब, श्यामचंद व प्रभावती देवी और दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर विजय कुमार, सोनई प्रसाद, विजय कुमार की पत्नी और कुमारी देवी के खिलाफ केस दर्जकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।