{"_id":"6ab178f3cf68aea71302d91e","slug":"dry-cough-gripping-children-as-the-weather-changes-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157691-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में बच्चों को जकड़ रही सूखी खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में बच्चों को जकड़ रही सूखी खांसी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों को दिखाने पहुंची महिलाएं-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी और सर्दी के बीच बच्चे जुकाम और सूखी खांसी की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में 1832 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 78 बच्चे जुकाम व सूखी खांसी से ग्रस्त थे। डॉक्टर ने दवाएं देकर परिजन को सावधानी बरतने की सलाह दी।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया लापरवाही बच्चों को बीमार कर रही है। बदलते मौसम में बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखना बेहद जरूरी है। उन्हें सादा या गुनगुना पानी ही पीने को दें।
विज्ञापन
सुबह के समय छोटे बच्चों के पहनावे पर विशेष ध्यान दें। अगर बच्चे को लगातार सूखी खांसी आ रही हो, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। बताया कि इस तरह के मामले प्रतिदिन आ रहे है और बच्चों के अभिभावकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन बातों का रखें ध्यान
-सुबह के समय छोटे बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
-बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक न पीने दें।
-ताजा बना भोजन और सादा या हल्का गुनगुना पानी ही पीने को दें।
-घर के आसपास सफाई रखें और खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धुलवाएं।
-बच्चों के बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा दें।