फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drinking water supply did not reach the border extended areas

Sant Kabir Nagar News: सीमा विस्तारित क्षेत्रों में नहीं पहुंची पेयजल आपूर्ति

Fri, 27 Jan 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply did not reach the border extended areas
सीमा बिस्तार क्षेत्र सरौली के पास बनी पानी की टंकी अभी तक नहीं हुई चालू।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सीमा विस्तारित क्षेत्रों में नहीं पहुंची पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

एक अक्तूबर 2020 को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए हैं 16 गांव
सिर्फ योजना बनाने तक सीमित रहा नगर पालिका प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं। इसके बाद भी इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच पाई है। नगर पालिका परिषद बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोग हैंडपंपों का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
सीमा विस्तार में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के आसपास के 16 गांवों को शहर में शामिल किया गया है। इसमें सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गो, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उस्का खुर्द शामिल हैं। इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख के ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों अब तक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है। यह स्थिति तब है जब पालिका की सीमा में शामिल होने के बाद से ही इन क्षेत्रों के बाशिंदों को पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति का ख्वाब दिखाया गया। छह जनवरी को नगर पालिका परिषद बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। क्षेत्र के निवासी संजय कुमार, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि ने बताया कि पालिका सीमा में शामिल होने के बाद उम्मीद जगी थी कि जलापूर्ति के लिए कदम उठाए जाएंगे, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया। सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इंसेट-
आधे शहर में जैसे-तैैसे हो रही जलापूर्ति
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 25 वार्ड हैं। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सिर्फ आधे शहर में हो सकी है। शहर के मड़या, औद्योगिक आस्थान, बगहिया सहित नई बसी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। शहर में जलापूर्ति के लिए 2200 किलोलीटर की क्षमता का एक ओवर हेड टैंक बना है। शहर के मड़या मोहल्ला नेशनल हाईवे के उत्तरी छोर पर है। वहां पाइप लाइन नहीं जा सकी है, जबकि औद्योगिक आस्थान रेलवे क्रॉसिंग की दूसरे तरफ होने से यहां भी पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है।

...
कोट
नगर पालिका सीमा में शामिल क्षेत्रों में बनियाबारी, बड़गो में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनी है। इनके जरिए आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। जहां जलापूर्ति की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है, उसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed