{"_id":"663fc28dafed96979800de96","slug":"dm-strict-instructions-to-remove-brokers-from-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114298-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम सख्त, जिला अस्पताल से दलालों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम सख्त, जिला अस्पताल से दलालों को हटाने के निर्देश
Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने की महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग
चिकित्सक कक्ष में मौजूद युवक सीएमएस को देखते फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में लगातार दलालों के पकड़े जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को महिला दलाल के जरिए मरीज को ले जाने के मामले में डीएम ने नाराजगी जताई है। सीएमएस से जिला अस्पताल से दलालों को पकड़ने के निर्देश दिए। सीएमएस ने डीएम से महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की है ताकि महिला दलालों पर अंकुश लगाया जा सके। दूसरी तरफ शनिवार को सीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो चिकित्सक कक्ष में एक एक बाहरी युवक था, जो सीएमएस को देखते फरार हो गया। जिस पर सीएमएस ने चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला अस्पताल में आए दिन दलालों के जरिए मरीजों को परेशान करने के मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला दलाल ने एक मरीजों को जबरन बाहर जांच के लिए ले जाने का मामला तूल पकड़ लिया। लोगों के विरोध में बाद महिला मौके से फरार हो गई। अमर उजाला ने 11 मई के अंक में ‘मरीज को जबरन बाहर जांच कराने ले जा रही थी महिला, जमकर हंगामा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसे डीएम ने संज्ञान लिया और सीएमएस से जवाब तलब करते हुए अस्पताल में इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर सीएमएस ने डीएम से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है, ताकि महिला दलालों को पकड़ा जा सके और उन पर कार्रवाई की जाए।
वहीं दूसरी तरफ सीएमएस ने शनिवार को ओपीडी का निरीक्षण किया तो चिकित्सक कक्ष में बाहरी युवक मौजूद था, जो सीएमएस को देखते फरार हो गया। सीएमएस ने चिकित्सक डॉ. रमाशंकर से स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें हिदायत दी है कि आगे से अगर बाहरी व्यक्ति कक्ष में दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों को आईकार्ड लगाने के निर्देश
सीएमएस ने जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक, स्टाॅफ नर्स व अन्य कर्मियों को अस्पताल से जारी आईकार्ड लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि मरीज अस्पताल के कर्मियों की पहचान कर सकें। साथ ही चिकित्सकों के कक्ष में मरीज के अलावा अन्य किसी भी बाहरी के होने की सूचना देने को कहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
अस्पताल में जो भी बाहरी महिलाएं मरीजों के साथ दुर्व्यहार कर रही हैं, उन्हे पकड़ने की योजना है। डीएम से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई है। उनके आते ही बाहरी महिलाओं पर नकेल कसा जाएगा और जेल भिजवाया जाएगा।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस