फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM Sant Kabir Nagar has prepared a proposal to establish CM Composite and Abhyudaya Vidyalaya in the district.

शिक्षा की सौगात: DM की पहल, प्रस्ताव हुआ तैयार- CM कंपोजिट व अभ्युदय विद्यालय का होगा निर्माण

Tue, 10 Dec 2024 02:01 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

सरकार ने आठ माह पहले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए प्रदेश से 17 जिलों का चयन किया था। इसमें संतकबीरनगर जनपद भी शामिल था। इसके लिए जमीन मांगी गई थी। विद्यालय खोलने के लिए कुल 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। प्रशासन को शहर के उस्का के पास जमीन मिली। वहीं वन देवी मंदिर से सटे जमीन का चिह्नांकन डीएम ने कराया है।

विज्ञापन
DM Sant Kabir Nagar has prepared a proposal to establish CM Composite and Abhyudaya Vidyalaya in the district.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के उस्का खुर्द में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और घायपोखर में अभ्युदय विद्यालय का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। कंपोजिट विद्यालय के लिए 28 करोड़ तो अभ्युदय विद्यालय के निर्माण के लिए 27 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक धन स्वीकृत हो जाएगा, जिसके बाद विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने आठ माह पहले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए प्रदेश से 17 जिलों का चयन किया था। इसमें संतकबीरनगर जनपद भी शामिल था। इसके लिए जमीन मांगी गई थी। विद्यालय खोलने के लिए कुल 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को शहर के उस्का के पास जमीन मिली। वहीं वन देवी मंदिर से सटे जमीन का चिह्नांकन डीएम ने कराया। इस जमीन पर विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेज दिया था।

यह विद्यालय कक्षा एक से 12वीं तक संचालित होगा। साथ ही यह पूरी तरह से आवासीय होगा। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ ही खेलकूद के सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहेंगे। यह पूरी तरह से अटल आवासीय विद्यालय की तरह होंगे।

इसके अलावा घायपोखर में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का निर्माण होना है। दोनों विद्यालयों के निर्माण में खर्च होने वाली रकम का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिसमें मुख्ममंत्री कंपोजिट विद्यालय के 28 करोड़ तो अभ्युदय विद्यालय के लिए 27 लाख का बजट भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।

कंपोजिट विद्यालय में ये सुविधाएं होगी
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग सेंटर, मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे।

खेल का विशाल मैदान होगा और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हाॅल, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना, वाटर प्लांट, मध्याह्न भोजन, किचन, डायनिंग हाॅल, वाशिंग एरिया, हैंडवाशिंग यूनिट होगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यहां पर कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई होगी।


मुख्यमंत्री कंपोजिट और अभ्युदय विद्यालय के निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि का आकलन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही धन स्वीकृत हो जाएगा, जिससे निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed