फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM and SP inspected Tameshwarnath Dham.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected Tameshwarnath Dham.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मास मेला एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के मद्देनजर बाबा तामेश्वरधाम का जायजा लिया। एसपी संदीप कुमार मीना व संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, पुजारियों और संभ्रातजनों के साथ समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को भाई चारे के साथ मनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में अधिशासी अधिकारी एवं डीपीआरओ को निर्देशित किया कि शहर एवं ग्रामीण इलाकों में शिवालयों सहित समस्त मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मास मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा।
डीएम ने उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार कांवड़ समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर स्थानीय जरूरत के हिसाब से यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन के रास्तों में विद्युत पोलों, विद्युत तार का संयोजन आदि व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया जाए। शिवालियों के एप्रोच मार्गों को समय रहते ठीक कर लिया जाए। यह प्रयास किया जाए कि श्रावण मास के दौरान रविवार व सोमवार के दिन विद्युत कटौती न हो।
एसपी संदीप कुमार मीना ने थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारी, मंदिर के पुजारी व स्थानीय नागरिकों से श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व में की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे में फीडबैक लेते हुए उनका सुझाव जाना, जिसके अनुसार श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं चाक चौबंद बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी कांवड़ मेलों में आए श्रद्धालुओं के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए एवं उनकी हर संभव मदद के लिए आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
उन्होंने जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित रखने की तैयारियों के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए कहा कि श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सोमवार एवं शिवरात्रि के दिन पर तामेश्वरधाम सहित सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। सभी शिवालयों में साफ-सफाई एवं एप्रोच मार्ग को सही कर लिया जाए।
उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सावन मेला के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, तामेश्वरनाथ धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ भारती, ग्राम प्रधान तामेश्वरनाथ राम सुरेश पासवान, एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आरके पांडेय, डीपीआरओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed