फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM and SP inspected preparations for the Deputy CM's arrival.

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम के आगमन पर डीएम-एसपी ने परखीं तैयारियां

Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected preparations for the Deputy CM's arrival.
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 23 सितंबर को प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौली ब्लॉक के शिवबखरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, आगमन और प्रस्थान मार्ग, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग और हेलीपैड की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी ड्यूटी प्वाइंट पहले से चिह्नित करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को उसकी ड्यूटी तथा जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। आमजन और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश-निकास, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आगमन और प्रस्थान मार्गों पर आवश्यक रूट व्यवस्था पहले से निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय और प्रभावी संचार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह, एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed