{"_id":"6a7a1b8c561f477a430ecd64","slug":"district-secures-fifth-place-in-cm-dashboard-rankings-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155340-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को पांचवां स्थान
Tue, 11 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में जनपद पुलिस ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने सभी थाना प्रभारियों को थाने पर आने वाले पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्यों को अपलोड करने और लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है। आपराधिक मामलों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण और वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए गए हैं।