फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt found in the district hospital, instructions issued to remove the guard found without uniform.

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में मिली गंदगी, बिना यूनिफाॅर्म के मिले गार्ड को हटाने का निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in the district hospital, instructions issued to remove the guard found without uniform.
सीएचसी सेमरियावां में जांच करते राज्य स्तरीय टीम-संवाद
संतकबीरनगर। शासन से नामित टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी का निरीक्षण किया। अलग-अलग गठित टीम ने अस्पतालों की जांच की। जिला अस्पताल में टीम को व्यापक स्तर पर गड़बड़ी मिली। टीम के समक्ष पहुंचे बिना यूनिफाॅर्म के गार्ड को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। शुगर जांच की मशीन सक्रिय नहीं पाई गई। जिस पर टीम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उपलब्ध व्यवस्था के बारे में एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) की दो सदस्यीय टीम अपर निदेशक स्वास्थ्य गाेरखपुर डाॅ. अरुण गर्ग और डॉ. वीके श्रीवास्तव जिला अस्पताल में सुबह पहुंचे। टीम ने शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान अस्पताल में कई जगहों पर कमियां मिलीं। ओपीडी के बाहर लगे चिकित्सकों के नाम व मोबाइल को देखा तो बोर्ड पर कुछ भी अंकित नहीं था। वहीं अस्पताल में कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध है उसके बारे में कही पर सूचना अंकित नहीं रहा।
विज्ञापन

टीम द्वारा इमरजेंसी में ब्लड प्रेशर मशीन, शुगर नापने की मशीन, ऑक्सीजन सिलिंडर देखा। बेडों पर गंदी चद्दर मिलने पर नाराजगी जताई। इमरजेंसी में मल्टी पैराबेड न होने पर तुरंत उसे वार्ड में लगाने को निर्देशित किया। सभी कर्मचारियों को ड्रेस में रहने को कहा। एक सुरक्षा गार्ड ड्रेस में न रहने पर उसे फटकार लगाते हुए सीएमएस को कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद टीम ओटी, एक्स-रे, पैथोलाॅजी, प्लास्टर रूम, फिजियोथिरेपी, दवा वितरण काउंटर समेत अन्य जगहों को देखा। वार्ड में गंदगी मिलने के साथ निर्धारित दूरी पर बेडों के न लगाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम एमसीएच विंग पहुंची, जहां प्रसूताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लेबर रूम में एक और एसी लगाने को कहा। सभी रोगियों का पूरा डाटा रजिस्टर पर अंकित करने के सुझाव दिए।
इस दौरान सीएमएस डाॅ. राम प्रवेश, डाॅ. एलसी यादव, डाॅ. राम गोपाल, रोगी हेल्प डेस्क मैनेजर शिवेंद्र कुमार त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed