{"_id":"68b9ca53c45a8182c90755b6","slug":"difficulty-in-breathing-increased-cases-of-pneumonia-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137940-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांस लेने में दिक्कत निमोनिया के बढ़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांस लेने में दिक्कत निमोनिया के बढ़े मामले
Thu, 04 Sep 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते डॉ एसडी ओझा-संवाद
संतकबीरनगर। वातावरण में लगातार बदलाव के चलते बुखार, श्वांस नली में संक्रमण, निमोनिया और सेप्सिस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के मरीज पहुंच रहे है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
चिकित्सक बचाव के साथ ही इलाज कर रहे है। इसके साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 1400 मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसके से करीब 50 से 60 मरीज बुखार, श्वांस नली में संक्रमण, निमोनिया आदि के थे। जिनका चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने कहा कि मौसम के कारण वायरस व बैक्टीरिया तेजी से पनप रहे हैं।
मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण की वजह से तेज बुखार के साथ बच्चों के मुंह, चेहरा, हाथ-पैर में दाने पड़ रहे हैं।
खांसी या छींक आने पर रुमाल का प्रयोग करें। सात दिन में संक्रमण से राहत मिलती है। इस मौसम में लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। संक्रमित मरीज से दूरी जरूर बनाकर रखें।