फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diesel and petrol shortage persists, eight pumps dry

Sant Kabir Nagar News: डीजल-पेट्रोल की किल्लत बरकरार, आठ पंप ड्राई

Thu, 14 May 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol shortage persists, eight pumps dry
महुली में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिले के कई क्षेत्रों में पेट्रोल पंप बंद है। कुल छह पेट्रोल पंप बंद हैं। धनघटा क्षेत्र में तीन, महुली में दो और मेंहदावल क्षेत्र में तीन पंप बंद है।
विज्ञापन

मेंहदावल में कहीं पेट्रोल है तो डीजल नहीं होने से लोग परेशान हैं। वाहन स्वामी परेशान हैं। बाईपास पर स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर तीन दिनों से डीजल तथा पेट्रोल नहीं है। पंप पूरी तरह ड्राई हो गया है। करमैनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल तथा डीजल की आपूर्ति न होने के कारण पंप ड्राई है। तिघरा ब्लॉक के पास स्थित पेट्रोल पंप एचपी का जिनके पास में डीजल है न पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि तेल की आपूर्ति कई दिनों से न होने के कारण पंप पूरी तरह से ट्राई हो गया है। यही हाल बड़गो में स्थित पेट्रोल पंप का है जहां डीजल की बिक्री के लिए लंबी लाइन लगी हुई है, लेकिन पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। हालत दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। पंप का व्यवसाय मालिकों के आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है। शादी विवाह में डीजल तथा पेट्रोल दिक्कत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव प्रकाश पांडे बबलू शुक्ला मकसूद दीपक कुमार कसेरा अंगद गुप्ता मनोज कुमार यादव रामवृक्ष सौरभ पांडे आदि लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत के कारण हम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसी को ऑफिस जाना है तो किसी को अन्य कार्य के लिए बाहर जाना है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है जहां है वहां इतनी लंबी लाइन उपभोक्ताओं की है की तेल लेने में घंटों लग जा रहे हैं।

महुली क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल के लिए लोगो को भटकना पड़ रहा है महुली क्षेत्र में 4 पेट्रोल पंप हैं लेकिन किसी भी पम्प पर नियमित तेल नहीं मिलने से उपभोक्ता इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहे है। बृहस्पतिवार को महुली और नाथनगर पम्प पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध रहा वही कुशहवा और हरिहरपुर में पेट्रोल डीजल नहीं मिलने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed