फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   despute in sub station

Sant Kabir Nagar News: विद्युत कर्मियों ने लगाया हाथापाई का आरोप, दी तहरीर

Wed, 29 Nov 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
despute in sub station
- महुली कस्बे का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर तैनात विद्युत कर्मियों के साथ विभाग के बकाया उपभोक्ताओं ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में अवर अभियंता ने स्थानीय थाने पर कुछ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।


बुधवार को महुली कस्बे में उपकेंद्र हरिहरपुर के जरिए एकमुश्त समाधान योजना कैंप लगाया गया था। इसके तहत उपभोक्ता लाभ उठाने के लिए पहुंच रहे थे। विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत कर्मियों ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बिल बकायेदारों के केबल को पोल से हटाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ उपभोक्ता पहुंच गए। लाइनमैन राम आधार, अजीत कुमार जायसवाल, सुहेल, विनय कुमार और विनोद के साथ दुर्व्यवहार करते हुए, गाली गलौज के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कर्मियों की सूचना पर अवर अभियंता अश्वनी पांडेय पहुंच गए। कर्मियों को लेकर थाने पहुंच गए। कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed