{"_id":"6ab17a0a3fe9589bc4067314","slug":"deputy-cms-likely-visit-preparations-at-the-venue-intensify-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157695-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम का संभावित दौरा, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम का संभावित दौरा, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को देखते सीएमओ व अन्य-स्रोत आयोजक
रोसयाबाजार। जनपद के पौली ब्लॉक क्षेत्र के शिवबखरी गांव में रुके सीएचसी भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 23 सितंबर को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर सोमवार को तैयारियां जोर पकड़ने से अधिकारियों और कर्मचारियों की भागदौड़ बढ़ गई है।
स्थल की साफ-सफाई, हेलीकॉप्टर पैड, मंच, बैठने की व्यवस्था, रास्तों की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ना चाहता है। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। मौके पर विधायक गणेश चौहान और एसडीएम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, वाहनों के आवागमन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद क्षेत्र में बड़े स्तर के कार्यक्रम की सुगबुगाहट से लोगों में भी उत्सुकता है। हालांकि, दौरे का अंतिम कार्यक्रम और समय प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा।