फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   depty cm keshav prasad maurya sabha

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न्योता न मिलने पर कुछ लोगाें को हो रहा दर्द : केशव

Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
depty cm keshav prasad maurya sabha
करमैनी में आयोजित बिकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम को लाभार्थियों में पीएम आवास का प्रमाण प
-मेंहदावल के करमैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम
विज्ञापन

-सपा, बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोगों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी न्योता न मिलने से पेट में दर्द हो रहा है। वे ऐसे लोग हैं जो न कभी राम के हुए न समाज के हुए। वह बुधवार को मेंहदावल के करमैनी गांव में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब-जब केंद्र तथा प्रदेश में गैर भाजपा सरकारें रही हैं। लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। सरकार की योजनाएं कागजों में चलती थीं। आम जनता त्रस्त थी। 2014 से जब देश की अवाम ने भ्रष्ट सरकारों को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बागडोर सौंपी, तब से अभ्युदय भारत का उदय होने लगा। आज देश के गरीब को विकट बीमारियों की स्थिति में कर्ज नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से उसे देश के अच्छे से अच्छे स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क इलाज मिलेगा। उसके खर्च को केंद्र सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। हर घर को निशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा हर परिवार को निशुल्क उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। आज देश के किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक हर गांव अयोध्या धाम, हर मंदिर राम का मंदिर है। इसलिए दीपावली की तरह दीप जलाना है। 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम फहरेगा। इसका सभी लोग संकल्प लें कि अबकी बार 400 के पार सीटें मिलेंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र भी दिया।

इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, दीपू सिंह, हैप्पी राय, गणेश पांडेय, अरुण सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, संदीप तिवारी, इंद्रसेन सिंह, दयाराम मिश्रा, डॉक्टर दिलीप मणि त्रिपाठी, सेतभान राय, अत्र मुनि राय, दीनानाथ राय, सुभाष पांडेय, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed