फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration done for road construction and drainage system

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done for road construction and drainage system
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बजरंगनगर मोहल्ले में सड़क की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हर बारिश में उनका मुहल्ला डूब जाता है, जिसके चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में कसैला मार्ग पर स्थित बजरंगनगर के लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह लोग पिछले चार साल से इस मोहल्ले में घर बनवाकर रह रहे हैं। यहां से होकर शहर का नाला बहता है।
विज्ञापन

मोहल्ले में बारिश का पानी भर जाता है। पूरी बरसात में यहां के लोगों को एक फीट पानी के बीच होकर आना-जाना पड़ता है। इस दौरान यहां के लोगों को बच्चों को पठन-पाठन के लिए ले जाने में काफी परेशानियां होती हैं। उनके घरों में सांप जैसे जहरीले कीड़े घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि नगर पालिका परिषद से लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों से भी इस बात की शिकायत की गई, लेकिन यहां पर सड़क का निर्माण नहीं किया गया। लोगों ने सड़क निर्माण व बुनियादी सुविधाओं की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में सुमन देवी, गायत्री पांडेय, आरती पाठक, ममता देवी, मंजू पांडेय, मिनती देवी, बबिता देवी व सुदामा देवी तथा अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed