फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Announcement of a protest demanding regularization.

Sant Kabir Nagar News: नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन का एलान

Mon, 28 Sep 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Announcement of a protest demanding regularization.
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का एलान किया है। सोमवार को सीएचओ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद सीएचओ ने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे सीएचओ और संविदा कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग की जा रही है। अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए 30 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलन शुरू किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री सब्या चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहा है। सीएचओ का कहना है कि वे नियमित कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अभी संविदा पर कार्यरत हैं। इससे उनके भविष्य और सेवा शर्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने नियमितीकरण को भविष्य की सुरक्षा और बेहतर सेवा शर्तों से जोड़ते हुए सरकार से मांग पूरी करने की अपील की।इस दौरान जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा, कादिर, सतीश, सविता, अनुराधा, प्रियंका, शिप्रा, खुशबू, दीक्षा, दीपशिखा, बबीता, दीपिका आदि सीएचओ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed