फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women and female students were made aware; issues were heard by holding a community gathering in the village.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women and female students were made aware; issues were heard by holding a community gathering in the village.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मगहर और हीरा लाल इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed