फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand raised for widening of canal route

Sant Kabir Nagar News: नहर मार्ग के चौड़ीकरण की उठी मांग

Sat, 09 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for widening of canal route
- धर्मसिंहवा से ब्लॉक मुख्यालय सांथा इसी रास्ते जाते हैं लोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा से होकर गुजरने वाले सरयू नहर की पटरी पर बनी पक्की सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने की मांग उठने लगी है। यह सड़क बांसी खलीलाबाद मार्ग को जोड़ता है। ज्यादातर लोग ब्लॉक मुख्यालय सांथा इसी सड़क से जाते हैं।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के पश्चिम से गुजरने वाले सरयू नहर के पूर्वी पटरी पर चार मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनी हुई है सड़क का निर्माण डबरा मोड़ से धर्मसिंहवा थाने तक हुआ है। आगे यहीं सड़क सिद्धार्थनगर के सड़क को भी जोड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अफजल खान, मोबीन अहमद, प्रमोद राय, डॉ. सुरेमन, लालमन साहनी आदि का कहना है कि नहर से गुजरने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से नगर पंचायत धर्मसिंहवा की व्यवसायिक गतिविधि बढ़ जाएगी।क्षेत्र के तमाम लोग विधायक अनिल त्रिपाठी से चौड़ीकरण कराए जाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्मसिंहवा से सांथा तक नहर मार्ग के चौड़ीकरण कराने के लिए पहले से सोच रखा है। इस मार्ग का प्रस्ताव अगले वित्तीय वर्ष में प्रेषित कर शासन में मजबूती से पैरवी करेंगे। आशा है आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को यह सौगात मिल जाएगी।

- अनिल त्रिपाठी विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed