फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demad increased of bhagawa flag

Sant Kabir Nagar News: भगवा झंडे की बढ़ी डिमांड, बिक्री बढ़ी

Thu, 18 Jan 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
demad increased of bhagawa flag
गोलाबाजार में दुकानो पर बिक रहा भगवा झंडा।संवाद
फोटो है
विज्ञापन


40 रुपये से लेकर 180 रुपये तक है कीमत
घर, मंदिर, गली और चौराहे हुए राममय, राम दरबार, हनुमान की तस्वीर की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा झंडे की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर छोटे और बड़े आकार में श्रीराम की तस्वीर के साथ ही हनुमान की तस्वीर, रामदरबार आदि की मांग है। शहर के हर चौराहों पर झंडे की बिक्री तेजी के साथ हो रही है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। इसके साथ ही देश-विदेश के नेता व अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिले के हर मंदिर में पूजा-पाठ हो रहा है। 22 जनवरी को हर मंदिर में रामचरित मानस पाठ आदि का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। शहर के बाजारों में भगवा झंडे की मांग है। लोग अपनी बाइकों पर झंडे लगाकर निकल रहे हैं। इसके साथ ही जगह-जगह जुलूस में इन झंडों का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडा कारोबारी संदीप कसौधन ने बताया कि भगवा झंडे की बिक्री तेजी से हो रही है। 40 रुपये से लेकर 180 रुपये तक झंडा उनके पास है। इसके साथ ही राम दरबार, हनुमान जी के फोटो की मांग है। राम मंदिर का चित्र भी लोग ले जा रहे हैं। प्रतिदिन करीब 100 से 150 झंडे बिक रहे हैं। यही हाल अन्य दुकानदाराें का है। वे भी झंडों की बिक्री को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed