फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death of grandmother and granddaughter

Sant Kabir Nagar News: दादी-पोती की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
death of grandmother and granddaughter
धनघटा। क्षेत्र के सेमरडाडी गांव निवासी दादी और पोती की बुधवार को बस्ती के विक्रमजोत के पास हुए हादसे में मौत हो गई। बालिका के दादा घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग गमजदा हो गए। परिजन और गांव के कुछ लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सेमरडाड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय गंगाधर गौड़ अपनी 50 वर्षीय पत्नी कुशलावती और आठ वर्षीय पौत्री काजल को बाइक पर बैठाकर रामनवमी पर्व पर अयोध्या धाम में स्नान करने के लिए जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि करीब तीन घंटे बाद सूचना मिली कि बस्ती जिले के विक्रमजोत के पास हुए हादसे में गंगाधर गौड़ और उनकी पत्नी व पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राम ललित यादव, प्रकाश गौड़ घटनास्थल की ओर चल दिए। ग्राम प्रधान और प्रकाश गौड़ ने बताया कि वहां पर पहुंचने के बाद पता चला कि कुशलावती और पोती काजल की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दोनों का शव अयोध्या पुलिस थाने ले गई है। वहां पहुंचने पर देखा गया कि कुशलावती और काजल मृत पड़ी थी। गंगाधर घायल होकर पत्नी और पौत्री के शवों के पास बिलख रहे थे। इधर परिवार के दो-दो सदस्यों की मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। घर पर मौजूद महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रकाश गौड़ ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार अयोध्या में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed