{"_id":"63bb03c7d213197bcf6fe58a","slug":"dead-body-of-youth-found-in-canal-khalilabad-news-gkp463664129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
सर्वेश राय उर्फ विपिन राय की फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
नहर में मिला युवक का शव
शनिवार को गोरखपुर किसी कार्य से गया था सर्वेश
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बैडड़वा निवासी 32 वर्षीय युवक का शव सुरस देवरिया के पास शनिवार रात नहर में मिला। सूचना मिलते ही युवक के परिजनों के साथ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बैडड़वा निवासी सर्वेश उर्फ विपिन राय पुत्र ब्रह्मानंद राय शनिवार को गोरखपुर में किसी कार्य से गया था। परिजनों के अनुसार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। देर रात हरपुर बुदहट पुलिस ने सूचना दी कि सर्वेश उर्फ विपिन राय का शव कड़सरा मार्ग पर नहर में उतरता हुआ मिला है।
मृतक के पिता वकील हैं। उनके दो पुत्र हैं। सर्वेश उर्फ विपिन राय बड़ा बेटा था। छोटा बेटा विवेक राय किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गोरखपुर जिला के हरपुर महुली थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक सर्वेश उर्फ विपिन राय महुली क्षेत्र के बैड़डवा गांव का रहने वाला था। उसकी लाश सुरस देवरिया के पास नहर से हरपुर बुदहट पुलिस ने बरामद किया है।