{"_id":"6845cf3fb4ea728fc209e140","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-the-railway-track-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133865-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर ओवर ब्रिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। युवक शहर में रहकर ठेले पर पानी पूरी बेचने का कार्य करता था।
कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे मुखलिसपुर ओवर ब्रिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ लोगों ने एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे तो मृतक के पास एक आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान जालौन जनपद के कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव निवासी जगजोत सिंह (35)पुत्र रघुराज के रूप में हुई। वह शहर के विभिन्न मोहल्लों में घूमकर पानी पूरी बेचता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संवाद