फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found

छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body found
छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

- परिजन बोले- शराब के नशे में धुत था हेमंत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के दुबौली गांव में शनिवार की सुबह घर में छत के कुंडे में कपड़े के फंदे से लटकी हुई युवक की लाश मिली। परिजनों का कहना है कि युवक शराब के नशे में धुत होकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

दुबौली गांव निवासी फूलचंद का कहना है कि उनका 30 वर्षीय बेटा हेमंत शराब पीने का आदि था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकला और 8:30 बजे वापस आया। आने के बाद कहा कि एक घंटे के बाद उसके कफन का इंतजाम कर देना। हेमंत की बात पर परिजन गौर नहीं किए और वह घर के अंदर कमरे में जाकर अंदर से फाटक बंद कर दिया। सुबह करीब 10 बजे हेमंत की पत्नी सुनीता खाना खाने के लिए हेमंत को आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। काफी शोर मचाने के बाद फाटक जब नहीं खुला तो परिजन और पड़ोस के लोग फाटक को तोड़कर घर के अंदर घुसे। परिजनों का कहना है कि हेमंत का शव छत के कुंडे में कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि हेमंत के शव का पंचायतनामा करके उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed