{"_id":"6547f41a84df85310709e0b4","slug":"dandiya-episode-six-accused-out-of-reach-of-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5194-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया प्रकरण : छह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया प्रकरण : छह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Mon, 06 Nov 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवमी को शहर में डांडिया में हुए बवाल में 15 लोग आरोपी बनाए गए थे। इसमें से नौ लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जिसमे प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि भी शामिल है। पुलिस की पकड़ से छह आरोपी दूर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
23 अक्तूबर की रात शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुछ लोगाें ने फरमाइशी गाने को लेकर उपद्रव किया था। साथ ही जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि घाटमपुर उर्फ घटरमहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि केसी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय ,घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर मारपीट की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। गोला बाजार चौकी प्रभारी की तहरीर पर केसी पांडेय, धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, आलोक राय, सचिन यादव, आशीष राय, हृदय राय, नितिन पांडेय और 10 -15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नौ आरोपियों को जेल भेज दिया है। बाकी छह आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि अब तक नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।