{"_id":"66425694ed6fd5b76a01bdf9","slug":"dalit-harassment-case-registered-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114403-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के कठैचा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कठैचा गांव के निकट बाइक सवार युवकों को मनबढों ने बाइक रूकवाकर बेल्ट, लाठी डंडे से मार करके लहूलुहान कर दिया। मामले में सोमवार को पुलिस चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्जकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के तिलठा गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र हरदेव ने शिकायत में बताया कि रविवार को वह परसा गांव के विवेक के साथ बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। इसी दौरान कठैचा गांव से आगे बढ़ने पर विपक्षी जितेंद्र यादव अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा। बीच सड़क पर खड़े होकर जबरदस्ती बाइक को रोकवा लिया। एतराज करने पर जितेंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ वादी दीपक के ऊपर बेल्ट, लाठी डंडे और पाइप से लगातार वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर जितेंद्र यादव, सिकन्दर यादव पुत्रगण सुभाष यादव, जितेंद्र कन्नौजिया पुत्र स्वर्गीय घरभरन और विक्रम के खिलाफ केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।